Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव, इस बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन के लिए चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित हुआ।

इनका हुआ चयन

जिसमें अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिक ललित टम्टा, आदित्य आनंद पांडे, रवि बिष्ट, अभिनव मेहरा, सिद्धार्थ, देवरक्षिता नेगी और काव्या बिष्ट का राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन के लिए चयन हुआ है। आठ से दस नवंबर तक देहरादून में राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित हुआ। जिसमें अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों का शानदार प्रदर्शन रहा।‌ इस महोत्सव में जिलेभर से 36 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था। जिसमें सात बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है।

Exit mobile version