Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय अंडर-16 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता, अल्मोड़ा जिले की टीम का चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की टीम का चयन राज्य स्तरीय अंडर-16 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के लिये हुआ है।

हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार खेल विभाग पौढ़ी गढ़वाल की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। टीम 17 से 20 जनवरी तक शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

टीम का चयन

बताया कि 14 सदस्यीय टीम में अल्मोड़ा से गोकुल आर्या और करन आर्या, जबकि रानीखेत से लक्षित बिष्ट, शुभम बिष्ट, योगेश, कुनाल बिष्ट, शुभम मेहरा, योगेश मेहरा, नमन भारती, जितेंद्र बिष्ट, गोकुल मेहरा, हर्षित मेहरा, दिपांशु आर्या, वरूण उपाध्याय का चयन हुआ।

Exit mobile version