अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कुछ महिलाओं को सेवादल की राज्य अध्यक्षा शोभा जोशी द्वारा सम्मान किया गया।
महिलाओं को किया सम्मानित
इनमें से कुछ महिलाएं वो हैं, जो किसी से भी सहायता की गुहार लगाए बिना अपने परिवार का निर्वाह स्वयं के बलबूते कर रही है। साथ ही परिवार का पालन-पोषण कर रही है
वह महिलाएं जो समाज के लिए है एक प्रेरणा
इसमें रेखा पाण्डे जो स्वयं की हिम्मत से अपनी बेटी को डॉक्टरी की पढ़ाई करा रही है। ऊषा डालाकौटी और मंजू गौड़ उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो पेरणा लिए प्रेरणा जो अपने पति का हाथ बटाने के लिए भरसक प्रयास करती है।वहीं निर्मला काण्डपाल जो शिक्षिका है। जो स्वयं की सारी कमाई गरीबों की सहायता के लिए व अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित करती है। जो समाज के अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा है।