Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य कर विभाग ने 509 व्यापारियों के खिलाफ केंद्र और राज्य जीएसटी के अंतर्गत अर्थदंड की कार्रवाई की

राज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 286 व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। 509 व्यापारियों के खिलाफ केंद्र और राज्य जीएसटी के अंतर्गत अर्थदंड की कार्रवाई की है। नियम के तहत इन पर अर्थदंड लगाया गया है।

राज्य कर विभाग के अधीन करीब छह हजार से अधिक व्यापारी पंजीकृत

     जिलेभर में राज्य कर विभाग के अधीन करीब छह हजार से अधिक व्यापारी पंजीकृत हैं। राज्य कर विभाग के अनुसार जीएसटी के दायरे में न आने वाले और जिन्होंने नियमों का पालन नहीं किया है 2022-23 वित्तीय वर्ष में ऐसे 286 व्यापारियों के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा अप्रैल में विलंब से या गलत विवरण जमा करने वाले व्यापारियों को चिन्हित करते हुए केंद्र और राज्य जीएसटी के अधिनियम के तहत अलग-अलग अर्थदंड की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

1 करोड़ 86 लाख 47 हजार से अधिक की राशि जमा करवाई गई

विभाग से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2022-23 में 509 नोटिस जारी कर 1 करोड़ 86 लाख 47 हजार से अधिक की राशि जमा करवाई गई है। वहीं नियमानुसार ऐसे व्यापारियों के खिलाफ विभाग ने अर्थदंड की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Exit mobile version