Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजकीय शिक्षक संघ की बैठक, विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा, पदोन्नति की मांग को लेकर एकजुट होने का किया आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय शिक्षक संघ की बीते कल शनिवार को बैठक आयोजित हुई।

कहीं यह बात

इस बैठक में शिक्षकों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई । साथ ही लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने पर नाराजगी जताई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग में सभी कार्मिकों की पदोन्नतियां हो रही हैं, लेकिन शिक्षकों की पदोन्नतियां विगत छह वर्षों से अधर में लटकी हुई है। साथ ही कहा कि शिक्षक द्वारा भारत के भविष्य का निर्माण किया जा रहा है, उसी शिक्षक का भविष्य विभाग की हीलाहवाली के कारण अंधकारमय हो गया है। उन्होंने समस्त शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि पदोन्नति शिक्षकों का हक है। इसके लिए अब आर पार का संघर्ष किया जाएगा।

दिए यह निर्देश

बैठक में सभी ब्लॉक कार्यकारिणी को अपने अपने विकासखण्ड में 16 जून को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर निर्देश दिए।

रहें मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री राजू महरा, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, आय व्यय निरीक्षक चंदन सिंह, डॉ. गोविंद सिंह रावत, खुशहाल सिंह महर, नितेश कांडपाल, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version