Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मर्च राम की मूर्ति का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया अनावरण

अल्मोड़ा: जैंती में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मर्च राम की मूर्ति का उनके पैतृक गांव कुटोली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान सालम क्रांति में मर्च राम के अहम योगदान को याद किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया

     इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सेनानी मर्च राम का जीवन देश के लिए समर्पित था। उन्होंने सेनानी के अहम योगदान को देखते हुए अंग्रेजों ने जो मुकदमा दर्ज किया वह मर्च राम बनाम ब्रिटिश साम्राज्य चला। जिसमें कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को वर्षों तक जेल मे रहना पड़ा। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

मौजूद रहे

कार्यक्रम में यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, सेनानी मर्च राम के पुत्र प्रताप राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दीवान भैसोडा, दिनेश कुंजवाल, चंदन बोरा, दीवान सतवाल, पान सिंह बरगली, रमेश बिष्ट, पान सिंह गौरा, जीत सिंह धानक, मोहन नगरकोटी, डिकर सिंह, चंदन बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version