Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक हाथ में स्टेरिंग और खतरनाक ड्राइविंग, पुलिस ने चालक पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

वाहन किया सीज

इसी क्रम में दिनांक 23.07.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमित जोशी व पुलिस टीम के थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात,मोबाइल का प्रयोग करते हुए खतरनाक तरीके से कार दौड़ा रहे मुरादाबाद निवासी चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर कार को सीज किया गया।

Exit mobile version