Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गोवर्धन पूजा पर खेला गया पाषाण युद्ध, रणबांकुरों ने की पत्थरों की बौछार, 35 मिनट तक चला यह पाषाण युद्ध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में हवालबाग और ताकुला ब्लॉकों की सीमा पर स्थित विजयपुर पाटिया गांव में आज बुधवार को गोवर्धन पर्व पर चार गांवों की एकता का प्रतीक बग्वाल संपन्न हुई। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

सदियों से चल रही यह परंपरा

पत्थरों की बग्वाल में दो-दो गांव के बग्वालीवीर एक दल में शामिल होकर दूसरे दल पर जमकर पत्थर बरसाते हैं। जो भी दल का सदस्य सबसे पहले नदी में उतर का पानी पी लेता है। उस दल को विजयी घोषित कर दिया जाता है।‌ इस बार 35 मिनट तक चले पाषाण युद्ध में तीन बग्वालीवीर मामूली रूप से घायल हुए। युद्ध में चार गांवों के 100 से अधिक वीर शामिल हुए। दोनों ओर से हो रही पत्थरों की बारिश के बीच कसून-कोट्यूड़ा के रणजीत सिंह ने पंचघटिया नदी का पानी सबसे पहले पीकर बग्वाल जीत ली। जैसे ही उन्होंने पानी पीया शंख ध्वनि के साथ पत्थरों की बरसात रुक गई। वहीं पिछले साल पाटिया-भटगांव गांव के बग्वालीवीरों ने बग्वाल जीती थी।

Exit mobile version