Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, युवाओं को नशा मुक्ति का दिया संदेश

अल्मोड़ा: माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक का आयोजन

इस मौके पर जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और उससे होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने और इसके खिलाफ समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही युवाओं को नशा मुक्ति मुहिम से जोड़ने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर दिव्या जोशी, राहुल जोशी, संदीप सिंह नयाल, विकास सिंह, प्रियांशु और दिव्यांशु सहित कई युवा व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version