Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्कूल में आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक, किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 06/05/2025 को महर्षि विद्या मंदिर स्कूल अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा नुक्कड़ नाटक दिखाया गया।

नुक्कड़ नाटक का आयोजन

जिसमे बच्चों के साथ मिलकर सुहास चकमा बनाम भारत संघ एवं अन्य के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में  नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, तहसील विधिक सेवा समिति,अधिकार मित्र की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई। साथ ही शिविर भी आयोजित किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमे उपस्थित छात्र -छात्राओं को नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 ,असंगठित श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के पंजीकरण और लाभ,”श्रमिकों के लिए स्थापित विशेष प्रकोष्ठ तथा श्रम कानून, न्यूनतम मजदूरी, बाल श्रम, श्रमिक प्रतिपूर्ति अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, पोक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम,  नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,  आदि की जानकारी दी गई।

रहें उपस्थित

इस मौके पर संदीप सिंह नयाल पंकज भगत प्रिंसिपल बी, बी, भट्ट, अजय बिष्ट, अदनान हुसैन, हरीश सिंह बिष्ट, कार्तिक टम्टा, हितेश थटवाल, प्रियांशी भंडारी, अरभा अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version