Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन, जल के महत्व व संचय पर दिया यह खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा  श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार   दिनांक-22/03/2025 को ” WORLD WATER DAY ” के अवसर पर जागरूकता शिविर लगा।

चलाया सफाई अभियान

जिसमे अधिकार मित्र गोविंदी बिष्ट, नीता नेगी, आशा भारती, दीपा भंडारी, प्रियंका बहुगुणा, सोनिया बिष्ट, दीपा आर्या, पंकज भगत, संदीप सिंह नयाल द्वारा  ग्राम गांधी पार्क चौहान पाटा/अल्मोड़ा में विधिक जागरुकता शिविर / नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत “एक मुठ्ठी आसमान ” चलाकर किया गया। उपस्थित आमजनता  को  जल का महत्व, जल के ग्लेशियर/प्राकृतिक सोत्रों का संरक्षण, बारिश के पानी का संचय व अधिक से अधिक वृक्षारोपण आदि के विषय में जागरुक किया गया।जल संरक्षण से संबंधित पंफ्लेट वितरित किये गए एवं ग्रामीणों/ विद्यार्थियों के साथ नौलो के आसपास सफाई अभियान चलाया गया।

पानी बचाओ का दिया संदेश

यह कार्यक्रम डीएलएसए की तरफ से समस्त ब्लॉकों में आयोजित किए गए। जिसमें नुक्कड़ नाटक शिविर रैलियां कराई गई। जिसमें पानी बचाओ का अभियान चलाया गया।

Exit mobile version