Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सख्त एक्शन, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का अभियान जारी है। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा हैं।

1-थाना दन्या
                   
थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में मय  प्रभारी चौकी जागेश्वर उ0नि0 भगवान गिरी व पुलिस टीम के जागेश्वर तिराहा पर चैकिंग के दौरान 01 कार व 01 मोटर साईकिल पर मानको के विपरीत लगी रंग-बिरंगी लाईटों को हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

2-थाना चौखुटिया
                   
थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस उ0नि0 बृजमोहन भट्ट  ने चौखुटिया क्षेत्र  चैकिंग के दौरान 01 पिकअप पर मानकों के विपरीत लगी रंग –बिरंगी लाईटों को हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के तगहत चालानी कार्यवाही की गयी।साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी दोबारा इस तरह से रंग-बिरंगी लाईटों का का प्रयोग न करें।

Exit mobile version