Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सख्त एक्शन, लापरवाह चालकों पर की यह कार्रवाई, दोनों बाइक भी सीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे‌ के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में कल वाहन सं0- UK05-E- 8161 बाईक चालक शुभम कुमार निवासी बेरीनाग,पिथौरागढ़ शराब के नशे में चलाते हुए पाया गया । जिसे मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। इसके अलावा दूसरे मामले में थानाध्यक्ष भतरौजखान  सुशील कुमार के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान एक बाईक पर रैट्रो साईलेंसर लगा हुआ था, जो काफी ध्वनि प्रदूषण कर रहा था,जिसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए बाईक को सीज किया गया।

Exit mobile version