Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे की खेती करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस ने दी यह हिदायत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक द्वारा बीते कल दिनांक 02.03.2025 को सराईखेत व इकूखेत में लोगों को भांग की खेती न करने के लिये जागरुक किया गया और नशे के दुष्परिणामों व समाज पर पड़ने वाले कुप्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को नशे की खेती करने वालो पर होने वाली कानूनी कार्यवाही के बारे में भली-भाँति अवगत कराया। सख्त हिदायत दी कि नशे की खेती करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version