Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल, दी यह चेतावनी


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

कहीं यह बात

जिसमें बुधवार को जिले भर के ग्रामीण डाक सेवकों ने डाकघरों में ताले लगाकर कार्य बहिष्कार किया। साथ ही प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और मांग पूरी होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। नगर के प्रधान डाकघर के अलावा रानीखेत, दन्या सहित अन्य हिस्सों में डाक सेवकों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सात सूत्री मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन नतीजा अब तक शून्य है।

यह लोग रहें मौजूद

इस‌ दौरान नगर के प्रधान डाकघर पर प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र प्रसाद, अनूप सिंह भुवन सिंह नेगी, जगदीश राम, जय गिरी गोस्वामी समेत कई डाक सेवक मौजूद रहे।

Exit mobile version