Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रदेश में जल्द सशक्त भू-कानून होगा लागू, जनता की लंबे समय से चल रही मांग हुई पूरी- हिमांशु साह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राष्टीय सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु साह ने कल के दिन को एतिहासिक बताया है। बीते कल उत्तराखंड में नये भू-कानून को मंजूरी दे दी गई है।

जताया आभार

साथ ही राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश की जनता की राज्य स्थापना के समय से ही एक सशक्त भू-कानून की मांग रही है। प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग व जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड की प्रदेश सरकार ने सशक्त भू-कानून हेतु मंजूरी दे दी है।प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक में सशक्त भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है एवं जल्द ही एक सशक्त भू-कानून उत्तराखंड वासियों को मिलेगा। उत्तराखंड प्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का उत्तराखंड के हर निवासी ने इसका स्वागत करना चाहिए‌। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version