Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में अक्तूबर में होंगे छात्र परिषद महासंघ के चुनाव, अधिसूचना जारी, देखें चुनाव शेड्यूल

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में छात्र परिषद (महासंघ) चुनाव की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

तिथि घोषित

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, आगामी 1 अक्तूबर को महासंघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के सभी परिसरों और संबद्ध कॉलेजों के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) भाग लेंगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चुनाव से जुड़ी सभी गतिविधियां 1 अक्तूबर को अल्मोड़ा परिसर स्थित जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित होंगी।
• ​नामांकन: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
• ​नाम वापसी: दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
• ​मतदान: दोपहर 2:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक।
• ​मतगणना व परिणाम: मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और तुरंत विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी।
​

Exit mobile version