Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रा देवरक्षिता के मॉडल को प्रदेश स्तर पर मिला प्रथम स्थान, विद्यालय ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चोखुटिया में बाल विकास विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटकोट की छात्रा देवरक्षिता के मॉडल पर्यावरण के लिए जीवन ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

किया सम्मानित

इस मॉडल को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। इसके बाद अब देवरक्षिता राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। वही विद्यालय के प्रबंधक आनंद किरौला सहित पूरे विद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर बधाई देते हुए सम्मानित किया।

Exit mobile version