Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के पुतले के साथ छत में चढ़े, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं में आक्रोश बना हुआ है।

की यह मांग

जिस पर आज बुधवार को‌ छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आक्रोशित छात्र प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के पुतले के साथ परिसर की छत में चढ़ गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रों ने परिसर में ही प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन का पुतला फूंक अपनी नाराजगी जताई। सरकार छात्र की आवाज दबाने का काम कर रही है। कहा कि लंबे समय से छात्र आंदोलनरत है, लेकिन सरकार ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अब तक कोई भी सकरात्मक कदम नहीं उठाये है

आंदोलन की चेतावनी

जिस पर चेतावनी दी कि जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो समस्त छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, अमित बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, लोकेश सुप्याल समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Exit mobile version