Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: छात्रसंघ चुनाव 2023-24: एसएसजे परिसर के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित, देखें विजयी प्रत्याशियों की सूची

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सभी काॅलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान किया गया। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मतदान करने पंहुचे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न हुए।

चुनाव घोषित

जिसमें एसएसजे ​परिसर छात्र संघ चुनावो के फाइनल नतीजे घोषित हो गए है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय के राहुल सिंह धानिक 829 मतो से विजयी घोषित किए गए। हर्षित दुर्गापाल को 582 जबकि नीरज सिंह बिष्ट को 532 वोट मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रत्याशी दीक्षा सुयाल को जीत हासिल हुई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर युवम वोहरा, सचिव पद पर अक्षत जोशी, संयुक्त सचिव पद पर गौरव सिंह सतवाल, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु रावत और सांस्कृतिक प्रमुख पर किरन विश्वकर्मा ,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर वरूण कपकोटी विजयी घोषित किए गए।

Exit mobile version