अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में बीते कल मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए। जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद एबीवीपी (ABVP) के रोहित कुमल्टा ने अध्यक्ष पद पर परचम फहराया।
दिलाई शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित ने एनएसयूआई (NSUI) के अमित बिष्ट को 294 मतों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही एबीवीपी ने परिसर में पिछले 5 सालों से चला आ रहा सूखा खत्म कर दिया है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी रोहित कुमल्टा को 1148 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमित बिष्ट को 854 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर 8 वोट अवैध पाए गए और 19 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का बटन दबाया। जीत के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
SSJ परिसर अल्मोड़ा: विजेता पदाधिकारियों की सूची
| पद | विजयी प्रत्याशी | संगठन | स्थिति / अंतर |
|---|---|---|---|
| अध्यक्ष | रोहित कुमल्टा | एबीवीपी | 294 वोटों से विजयी |
| छात्रा उपाध्यक्ष | रश्मि पांडे | गोल्डन बायजन | 400 वोटों से विजयी |
| सचिव | भाष्कर गिरी गोस्वामी | आर्यन छात्र संगठन | निर्विरोध |
| संयुक्त सचिव | सीता चम्याल | उछास | 218 वोटों से विजयी |
| कोषाध्यक्ष | निकिता मेहरा | निर्दलीय | निर्विरोध |
| सांस्कृतिक सचिव | हिमाली जोशी | यूएसएफ | 176 वोटों से विजयी |
| विश्वविद्यालय प्रतिनिधि | दर्शन जोशी | निर्दलीय | 250 वोटों से विजयी |
निर्विरोध संकाय प्रतिनिधि
• कला संकाय: विशाल चन्याल
• दृश्य कला: वीरेंद्र जोशी
• वाणिज्य: भारतेंदु भाकुनी
• विज्ञान: हर्षिता जोशी
• विधि संकाय: अंकिता भट्ट
अल्मोड़ा जिले के अन्य महाविद्यालयों के परिणाम
1. गरुड़ाबांज महाविद्यालय: छात्राओं का पूर्ण वर्चस्व
राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबांज में छात्राओं ने दबदबा कायम करते हुए सभी पदों पर निर्विरोध कब्जा जमाया:
• अध्यक्ष: अंजना (एबीवीपी)
• छात्रा उपाध्यक्ष: मेघा साह (एबीवीपी)
• सचिव: मनीषा आर्या (एबीवीपी)
• संयुक्त सचिव: दीपा बिष्ट (एबीवीपी)
• कोषाध्यक्ष: करिश्मा गैड़ा (एबीवीपी)
• विवि प्रतिनिधि: शिवांगी साह (एबीवीपी)
2. भिकियासैंण महाविद्यालय: तानिया बनीं अध्यक्ष
डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की तानिया मठपाल ने सिमरन गोस्वामी को 22 वोटों से हराया। तानिया को 89 और सिमरन को 67 वोट मिले।
• निर्विरोध निर्वाचित: सुषमा (उपाध्यक्षा), किरन (संयुक्त सचिव), दीपा नैलवाल (कोषाध्यक्ष) और विपिन बिष्ट (विवि प्रतिनिधि)।
3. सोमेश्वर महाविद्यालय: एबीवीपी की प्रियंका जोशी विजयी
हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रियंका जोशी ने संजना रानी को 30 मतों से हराया।
• प्रमुख विजेता: सचिन कुमार (सचिव – NSUI), दिया आर्या (संयुक्त सचिव – ABVP), कुमकुम आर्या (कोषाध्यक्ष – ABVP), नमन जोशी (उपाध्यक्ष – NSUI, निर्विरोध), तनुजा जोशी (उपाध्यक्षा – ABVP, निर्विरोध)।
4. चौखुटिया महाविद्यालय: यूएसएफ (USF) का सूपड़ा साफ
चौखुटिया में यूएसएफ के पैनल ने सभी पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की:
• अध्यक्ष: सरिता जोशी | उपाध्यक्ष: पंकज कुमार | छात्रा उपाध्यक्ष: कंचन आर्या | सचिव: रजनी | संयुक्त सचिव: चंपा बिष्ट | कोषाध्यक्ष: प्रियंका | विवि प्रतिनिधि: अंजलि।
5. दन्यां महाविद्यालय: एबीवीपी का निर्विरोध कब्जा
• अध्यक्ष: हेमा जोशी | उपाध्यक्ष: मैंना | सचिव: बबीता डसीला | कोषाध्यक्ष: दीपा आर्या | विवि प्रतिनिधि: ललिता जोशी (सभी एबीवीपी)।
6. जैंती, लमगड़ा और शीतलाखेत के परिणाम
• जैंती महाविद्यालय: दिनेश कुमार आर्या (अध्यक्ष), हेमा (उपाध्यक्षा), निशा नेगी (कोषाध्यक्ष) और मनीष टम्टा (विवि प्रतिनिधि) निर्विरोध चुने गए।
• लमगड़ा महाविद्यालय: बबीता (छात्रा उपाध्यक्ष), हिमानी पांडे (कोषाध्यक्ष) और सूरज कुमार (संकाय प्रतिनिधि) निर्विरोध चुने गए।
• शीतलाखेत महाविद्यालय: हरीश नाथ गोस्वामी अध्यक्ष पद पर एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचित हुए।