Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगी रोक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव‌ होने वाले हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

दी यह चेतावनी

जिस पर चुनावी माहौल को देखते हुए परिसर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस संबंध में प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति या अनाधिकृत रूप से परिसर में प्रवेश करने वाले बाहरी तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

29 सितंबर को चुनाव

29 सितंबर को मतदान की तारीख घोषित होते ही विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। छात्रसंघ चुनाव के संभावित दावेदार और उनके समर्थक छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version