Site icon Khabribox

अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव: उपाध्यक्ष पद पर पर्ची सिस्टम से जीत-हार का हुआ फैसला, समर्थकों ने छत पर चढ़कर काटा बवाल

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उपाध्यक्ष पद के चुनावी नतीजे को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

किया प्रदर्शन

जिस पर उपाध्यक्ष पद के नतीजे का फैसला पर्ची सिस्टम (लॉटरी) से तय किए जाने के बाद परिसर में भारी बवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार वहीं पर्ची सिस्टम से आए इस फैसले से असंतुष्ट दूसरे पक्ष के प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। आक्रोशित छात्र और प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ परिसर भवन की छत पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में पक्षपात किया गया है, जिसके विरोध में उन्होंने उग्र प्रदर्शन किया।

Exit mobile version