सोबन सिंह जीना परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने छात्रहित में जानकारी देते हुए बताया कि परिसर के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के परीक्षा नियंत्रक से हुई दूरभाष पर वार्ता के क्रम में यह सुनिश्चित किया जाता है कि जो परीक्षार्थी दिनांक: 11.07.2022 को सम्पन्न हुई सम सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं, उनकी इस उक्त परीक्षा को परीक्षा समाप्त होने के 10 दिनों के भीतर नियमित रूप में सम्पन्न करवा ली जाएगी।
11 जुलाई,2022 की परीक्षा बैक के रूप में आयोजित नहीं की जाएगी
प्रो बिष्ट ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए यह भी कहा कि दिनांक: 11 जुलाई,2022 की परीक्षा बैक के रूप में आयोजित नहीं की जाएगी।