Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर थम नहीं रहा छात्रों का आक्रोश, किया कुलसचिव का घेराव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

की यह मांग

जिस पर बीते कल सोमवार को आक्रोशित छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट का घेराव किया। जिस पर छात्रों ने जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। कहा कि छात्र लंबे समय से चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन न ही विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही सरकार उनकी मांगों को पूरा कर रही है।

रहें मौजूद

इस मौके पर अध्यक्ष राहुल धामी, उपसचिव गौरव सतवाल, आशीष जोशी, श्वेता शर्मा, शिवानी बिष्ट, संजय पांडे, विशाल सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version