Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रों ने इन मांगों को लेकर कुलपति को दिया ज्ञापन, समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी ने प्रभारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजीव आर्या के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन दिया है।

शौचालयों के सुधारीकरण, बिजली की उचित व्यवस्था करने सहित अन्य मांगों के संबंध में दिया ज्ञापन

जिसमें कहा है कि नालियां चोक होने से परिसर में जगह-जगह पानी जमा हो रहा है। खुली नालियों से दुर्घटना का खतरा है। इनकी सफाई न होने से बीमारी का भी खतरा है। वहीं अर्थशास्त्र विभाग के पास बने शौचालय का सुधारीकरण और परिसर के आसपास बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान भुप्पी कोरंगा, राज कुमार जोशी, आयुष जोशी, संतोष धामी, प्राची वर्मा, कशिश रावत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version