Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में प्रोजेक्ट विलम्ब शुल्क पर भड़के छात्र, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में प्रोजेक्ट कार्य जमा करने पर लिए जा रहे विलम्ब शुल्क को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने गुरुवार को कुलपति से मुलाकात की और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहीं यह बात

जिसमें उन्होंने शुल्क को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस ज्ञापन में कहा गया कि प्रोजेक्ट कार्य पर लगाए जा रहे विलम्ब शुल्क को तत्काल समाप्त किया जाए। छात्रों पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम किया जाए।
​असाइनमेंट और प्रोजेक्ट जमा करने की स्पष्ट गाइडलाइन जारी की जाए। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 9 मई के बाद असाइनमेंट जमा करने पर विलम्ब शुल्क लिया जा रहा है। छात्रों का तर्क है कि ‘असाइनमेंट’ और ‘प्रोजेक्ट कार्य’ दोनों अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। नियमों के तहत विलम्ब शुल्क असाइनमेंट पर लागू हो सकता है, लेकिन प्रोजेक्ट कार्य को इसके दायरे में लाना पूरी तरह अनुचित है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर निर्णय नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

​कुलपति को ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल के साथ उपाध्यक्ष भूपेश सिंह गैड़ा, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल और एनएसयूआई (NSUI) के बागेश्वर जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version