Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जी0आई0सी0 भतरौजखान के छात्रों ने किया थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 16/04/2025 को थाना भतरौजखान के उ0नि0 कृष्ण कुमार व पुलिस टीम द्वारा जी0आई0सी0 भतरौजखान के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के कामकाज और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही साइबर ठगी जैसे- कस्टमर केयर फ्रॉड/गुगल फ्रॉड, एनीडेक्स, क्यूआर स्कैन फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, OLX फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, KYC अपडेट, UPI(डिजीटल पेमेंट), ऑन लाइन लोनिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग,हेल्प लाईन नंबर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नशे‌ के दुष्परिणामों की भी जानकारी दी।

Exit mobile version