Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के विद्यार्थी अब सीखेंगे ड्रोन तकनीक के गुर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना परिसर के विद्यार्थी अब ड्रोन तकनीक की जानकारी भी सीखेंगे।

जीआईएस एंड रिमोट सेंसिंग पाठ्यक्रम में ड्रोन तकनीक होगी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विश्वविद्यालय की पहल पर अल्मोड़ा परिसर के जीआईएस एंड रिमोट सेंसिंग विभाग के पाठ्यक्रम में ड्रोन तकनीक शामिल होगी। ड्रोन तकनीकी के पाठ्यक्रम में शामिल होने से शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थी स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, आवास और शहरी मामले, खनन, परिवहन, पर्यावरण, सूचना, प्रसारण आदि क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ सकेंगे।

Exit mobile version