Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के विद्यार्थी जानेंगे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे बदलावों और जलवायु परिवर्तन के कारण, इन घटनाओं की रोकथाम को करेंगे पहल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अब मूल विषयों के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे बदलावों और जलवायु परिवर्तन के कारणों की भी जानकारी लेंगे।

कराया जाएगा अध्ययन

मिली जानकारी के अनुसार जिस पर एसएसजे विवि के भूगोल विषय के छात्र-छात्राएं नए शिक्षा सत्र में कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के तहत जलवायु परिवर्तन और पहाड़ों में अनुकूलनशीलता विषय के बारे में अध्ययन करेंगे। इसमें विद्यार्थी मानवीय हस्तक्षेप के कारण हिमालय के भौतिक स्वरूप में लगातार हो रहे बदलाव का गहन अध्ययन करेंगे और ग्लेशियरों के पिघलने, भूस्खलन, बादल फटने जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पहल करेंगे। इसके तहत स्नातक स्तर में छात्र-छात्राओं को पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र और भूगोल का परिचय, जलवायु परिवर्तन के मूल सिद्धांत, पर्वतीय क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, पर्वतीय संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी अनुसंधान परियोजनाओं आदि के बारे में पढ़ाया जाएगा।

Exit mobile version