अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
विद्यार्थियों को मिलेगी यह सुविधा
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि में अब छात्र- छात्राओं को जल्द निशुल्क वाईफाई की सौगात मिलेगी। इसके लिए एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। योजना के अस्तित्व में आने पर 18 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं तकनीकी रूप से सशक्त बनेंगे। डिजिटल युग में शिक्षा को नई रफ्तार देने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से यह पहल शुरू की गई है। जिसमे एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जल्द हाईटेक बनेंगे। विवि के चारों परिसरों को करीब एक करोड़ से वाईफाई जोन बनाया जाएगा। निशुल्क वाईफाई की सुविधा मिलने से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो सकेंगी। इसके लिए वाईफाई को एक्सेस करते ही विद्यार्थी के पास मैसेज आएगा। इसके बाद भी वे निशुल्क वाईफाई का लाभ उठा सकेंगे।