Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्र छात्राओं ने जुलाई से होने वाली फाइनल परीक्षाओं की तिथि को पीछे करने के संबंध में कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया

आज एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने जुलाई से होने वाली फाइनल  परीक्षाओं की तिथि को पीछे करने के संबंध में कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया ।

छात्र छात्राओं का भविष्य को ध्यान रखते  हुए फाइनल की परीक्षाएं पीछे की जाए

आज एसएसजे विश्वविद्यालय के  छात्र छात्राओं ने छात्र नेता गौरव भंडारी के नेतृत्व में अधिष्ठाता छात्र प्रशासन के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया ।  ज्ञापन में कहा गया कि  11 जुलाई से हमारी फाइनल परीक्षा तय की गई है । अभी पिछले हफ्ते ही हमारी पंचम परीक्षा का परीक्षाफल घोषित हुआ है । अभी ना ही हमारा फाइनल सेमेस्टर में प्रवेश हुआ है और ना ही हमारी फाइनल सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित हुई है । छात्रों ने कहा कि छात्र छात्राओं का भविष्य को ध्यान रखते  हुए फाइनल की परीक्षाएं पीछे की जाए ।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में गौरव भंडारी, चिराग जोशी, मोहित नेगी, मुकेश जोशी,फैजल, गौरव पटेल, मुक्तेश, मुकेश जोशी, शशांक, विशाल बिष्ट, संदीप नेगी विकास बोरा आदि छात्र छात्राएँ मौजूद रहे ।

Exit mobile version