Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडलों में बिखेरें सृजनात्मकता के रंग

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में स्थानीय बियरशिबा विद्यालय में आज शनिवार को विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी विषयों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी मॉडलों और कलाकृतियों के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. डी.एस. धामी और कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर रविन्द्रनाथ पाठक ने विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर दीपिका विल्सन व उपप्रधानाचार्य हरीश कांडपाल के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

वर्किंग मॉडलों ने खींचा ध्यान

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कार्यशील (वर्किंग) मॉडल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इनमें वाटर साइकल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, टेस्ला टावर, ड्रोन, न्यूक्लियर पावर प्लांट, हाइड्रोलिक ब्रिज और एटीएम जैसे विषयों पर आधारित मॉडल शामिल थे। साथ ही, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और आर्थिक क्षेत्रों (सेक्टर्स ऑफ इकोनॉमी) पर आधारित मॉडलों ने विज्ञान के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विषयों पर भी विद्यार्थियों की गहरी समझ को दर्शाया।
जूनियर वर्ग: एक्सपेंडेड फॉर्म, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और वाटर साइकिल मॉडल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
• ​मिडिल वर्ग: मॉडर्न सिटी, टेस्ला टावर और न्यूक्लियर पावर प्लांट ने बाजी मारी।
• ​सीनियर वर्ग: वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (प्रथम), हाइड्रोलिक ब्रिज (द्वितीय) और हाइड्रोलिक रोबोटिक व एम्पलाई रिकॉर्ड डेटाबेस (तृतीय) स्थान पर रहे।

की सराहना

निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में समस्या-समाधान की क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करते हैं। प्रदर्शनी देखने पहुँचे अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

दी बधाई

​विद्यालय प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष रूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

Exit mobile version