Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतरसदनीय कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई।

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें वर्ग-एक में यशस्वी प्रथम, मिताक्षी द्वितीय और सक्षम तृतीय स्थान पर रहे। वर्ग-दो में आस्था को प्रथम, सान्वी, हरप्रीत को संयुक्त रूप से दूसरा, प्रतिष्ठा को तीसरा स्थान मिला। वर्ग-तीन में आरती और गौरी संयुक्त रूप से प्रथम, गरिमा द्वितीय व गौरी तृतीय स्थान पर रही।

Exit mobile version