Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कक्षाएं न चलने से छात्र परेशान, संस्थान में की तालाबंदी, किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में होटल मैनेजमेंट संस्थान में शिक्षकों की कमी से कक्षाओं का संचालन नहीं होने से छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों ने दिया धरना प्रदर्शन

जिस पर आज शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने संस्थान में ही कक्षाओं के नहीं चलने को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही संस्थान में तालाबंदी भी की। छात्रों ने कहा कि पिछले दो महीने से संस्थान में शिक्षकों की कमी है। दो सौ छात्र संख्या के इस संस्थान में पढ़ाने के लिए सिर्फ दो शिक्षक हैं। इससे कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। इससे हमारी पढ़ाई पर काफी बुरा असर पढ़ रहा है।

यह लोग रहें मौजूद

इस धरना प्रदर्शन में ईशान साह, अमन, सुगंधा आर्या, पूजा बिष्ट, विपुल भाकुनी, शेखर नेगी, दीक्षा, शिवानी कनवाल, मनीष राणा, विशाल गड़िया, तरुण,प्रतीक जैसवाल, बिजेंद्र चम्याल, महिपाल कोहली, नीरज नेगी, विवेक, भास्कर, गौरव थापा, नितेश, दीक्षित कार्की, , विकास, हेमेंद्र बिष्ट, रितेश, अमित, सुशांत, विजय, विपिन, कनिका, योगिंदर शाही, गौरव जोशी, करन, विक्रम सिंह, कमल, कमलेश नेगी, रवि लोहिया, सचिन मेहरा, दीपक कनवाल, तारा चंद्र, मुकेश, रवीना आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version