Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्र-छात्राएं अब निशुल्क कर सकेंगे जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी, जानें कैसे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

निशुल्क जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी का लाभ

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अब निशुल्क जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए संस्थान द्वारा तैयारी कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की पहल पर सुपर 30 संस्थान चयनित छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं की तैयारी कराएगा।

चयनित छात्रों का होगा चयन

इसके लिए छात्र छात्राओं को गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद परीक्षा होगी। परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को संस्थान द्वारा कोचिंग दी जाएगी। चयनित छात्र-छात्राओं को संस्थान में निशुल्क कोचिंग, भोजन, आवास और अध्ययन सामग्री की सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version