Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशियसन जनपद अल्मोड़ा के जनपदीय अध्यक्ष डी० के० जोशी की पत्नी का आकस्मिक निधन, सगंठन ने जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशियसन जनपद अल्मोड़ा के जनपदीय अध्यक्ष डी० के० जोशी की धर्मपत्नी रेखा जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है।

जताया शोक

वह सहायक अध्यापिका, प्रा०विद्यालय तलाड़ (हवालबाग) में कार्यरत थी। उनका दिनांक 15.06.2025 को आकस्मिक निधन होने पर संगठन ने शोष व्यक्त किया है। साथ ही आज दिनांक 16.6.2025 को अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की‌ और परिवार के दुख में हरसंभव मदद का आह्वान किया।

रहें शामिल

शोक सभा में गजेन्द्र कुमार पाठक, कैलाश चन्द्रपपनै, आनंद पाटनी, राजेश कर्नाटक, दीपक पांडे, महेश उप्रेती, गंगा सिंह कोरंगा, के० सी०बिष्ट, आर०एस० भोज, डी० एन जोशी, कैलाश जोशी, जी०आर० आर्या, महेश पुजारी, के०सी०थापा, अणेश पंत, विनय वर्मा, गोविन्द मेहता, रजनीश जोशी शामिल रहें।

Exit mobile version