Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अचानक रसोई गैस में आया रिसाव, आग से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड के ग्राम मनियागर में रसोई गैस के रिसाव से आग लग गयी। जिसमें महिला झुलस गई।

अस्पताल में भर्ती महिला

मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की शाम मनियागर निवासी विमला देवी (51) घर में खाना बना रहीं थी। तभी अचानक रसोई गैस में रिसाव होने से आग लग गई, इसमें वह बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि हालत खतरे से बाहर है।

Exit mobile version