Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं आगामी त्यौहारों, मेलों के सन्दर्भ में दिए सुझाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 23.08.2025 को नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी ने क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारी, व्यापार मण्डल व सीएलजी मेम्बरान के साथ बैठक आयोजित की।

दी यह जानकारी

इस बैठक में सम्मिलित गणमान्यों द्वारा यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं आगामी त्यौहारों, मेलों के सन्दर्भ में सुझाव दिये गये, जिन पर सकारात्मक वार्तालाप की गई।  किरायेदार सत्यापन, फड़-फेरी, संदिग्ध रुप से घूम रहे व्यक्तियों की सूचना तत्काल कोतवाली को सूचित करने व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आपसी सहयोग हेतु अपील की गई। इसके साथ ही साईबर सुरक्षा,डिजिटल अरेस्ट,सड़क सुरक्षा,नये कानूनों आदि के बारे में जागरुक किया गया।

Exit mobile version