Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में 23 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत परिसरों में 23 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 13 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हुआ है। चारों परिसर 14 जुलाई को खुलेंगे। इस संबंध में विवि के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अवकाश के दौरान परिसरों में परीक्षा और प्रवेश कार्य पूर्व की भांति चलते रहेंगे।

Exit mobile version