Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सनसाइन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, क्रिकेट ट्रॉफी पर सनसाइन वॉरियर्स का कब्जा

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। सनसाइन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबला सनसाइन वॉरियर्स और सनसाइन पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें वॉरियर्स की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर क्रिकेट ट्राफी पर कब्जा जमाया।

सनसाइन क्रिकेट एकेडमी की ओर से जीआईसी खेल मैदान में आयोजित की गई प्रतियोगिता

सनसाइन क्रिकेट एकेडमी की ओर से नगर के जीआईसी खेल मैदान में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व विशिष्ट अतिथि विनोद वैष्णव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 90 रन बनाये। जवाब में उतरी पैंथर की टीम अपने पूरे विकेट खोकर मात्र 74 रनों पर सिमट गई। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। ।

खेल प्रेमी मौजूद रहे

इस मौके पर आयोजक मंडल के कमल भट्ट, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, वैभव पांडे, विपुल कार्की, प्रत्येश पांडे, प्रकाश जोशी, राजेंद्र तिवारी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version