Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: द्वाराहाट में योगदा आश्रम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, किए ध्यानमंदिर के दर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत पंहुचे।

संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की

मिली जानकारी के अनुसार रजनीकांत केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद रविवार को द्वाराहाट में योगदा आश्रम पहुंचे। स्वामी नित्यानंद गिरि, आश्रम अध्यक्ष स्वामी वासुदेवानंद गिरि, अम्यानंद गिरि और स्वामी धैर्यानंद गिरि ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यहां उन्होंने आश्रम के संतों के साथ भेंट करने के साथ ही ध्यानमंदिर के दर्शन किए। साथ ही संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और प्रसाद ग्रहण उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह योगदा आश्रम से निकलकर कौलां गांव में स्थापित गुरुशरणम के लिए रवाना हुए।

Exit mobile version