Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने सूरज सिंह रावत

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। एसोसिएशन के सूरज सिंह रावत को जिलाध्यक्ष व भूपेंद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वर्चुअल बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जहां सरकार की ओर से वर्तमान सत्र में कक्षा नौvऔर दसवीं के साथ ही कक्षा 11 वीं में व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लागू करने की बात कर रही है।

प्रशिक्षकों और शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की उठाई मांग

वहीं दूसरी ओर व्यावसायिक शिक्षा को संचालित करने वाले प्रशिक्षकों और शिक्षकों के साथ अनदेखी हो रही है। उन्होंने प्रशिक्षकों और शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की भी मांग उठाई।

मौजूद रहे

बैठक में मनोज पांडे, सत्यरंजन रावत, विशाल सिंह, नवीन चंद्र, रेनू राय, विपिन चंद्र समेत अन्य प्रशिक्षक और शिक्षक मौजूद रहे।

Exit mobile version