Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जा रहा पिरूल से टोकरी, डोर मैट, सजावटी सामान और टोपी बनाने का प्रशिक्षण

अल्मोड़ा जिले में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पिरूल से टोकरी, डोर मैट, सजावटी सामान और टोपी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पिरूल से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे
जिले में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के नोडल अधिकारी मनोज कर्नाटक ने बताया कि पिरूल से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं और उत्पादों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्पादों को बाजारों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। गौरतलब है कि पर्वतीय क्षेत्रों में चीड़ के जंगल अधिक हैं, ग्रीष्म ऋतु में चीड़ के घेरे को जंगल में आग लगने का मुख्य कारण माना जाता है। इसके अलावा पिरूल फ्री में आस पास के इलाकों में मिल जाता जिससे केवल सर्विस चार्ज ही लगता है। ऐसी स्थिति में पिरूल से उत्पाद तैयार कर महिला समूह समान का जरिया बन रहे हैं।

Exit mobile version