Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 25 फरवरी को होगा देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह, देखें कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

25 फरवरी को होगा समारोह

जिसमें उन्होंने बताया कि विगत दिनों देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मण्डल के त्रिवार्षिक आम चुनाव में नगर कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया था। इसी क्रम में 25 फरवरी ( रविवार) को दिन में 12 बजे से माल रोड (के.एम.ओ.यू स्टेशन के सामने) होटल सुनीता सन सिटी में नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।

की यह अपील

जिस पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर शपथ दिलायेगें। उन्होंने नगर के सभी सम्मानित व्यापारियों से उपरोक्त शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने की अपील की है।

Exit mobile version