Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन संपदा की अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, पिकअप से 60 टिन अवैध लीसा किया बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा‌ द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
       
पुलिस की कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेत व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा व रानीखेत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 17 जुलाई 2024 की प्रातः मजखाली में चेकिंग के दौरान पिकप संख्या UK01CA0587 को चेक किया गया तो पिकप में एक केविन बना था, जिसमें अवैध लीसे से भरे 60 टिन के कनस्तर बरामद हुए, वाहन चालक बहादुर सिंह बोरा उम्र 38 वर्ष पुत्र स्व0 दीवान सिंह बोरा निवासी ग्राम कचलाकोट थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को  धारा 26/42 वन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया एवं पिकप को सीज किया गया।

पूछताछ में बताई यह बात

चालक ने पूछने पर बताया कि लीसा व वाहन हेमन्त बिष्ट निवासी कफड़ा,द्वाराहाट का है, जिसे वह हल्द्वानी बेचने जा रहा था ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- प्रभारी चौकी मजखाली कृष्ण कुमार,  कोतवाली रानीखेत
2- हे0कानि0 कुन्दन गिरी, चौकी मजखाली कोतवाली रानीखेत
3- कानि0 अमित कुमार, चौकी मजखाली कोतवाली रानीखेत
4- कानि0 राकेश भट्ट, SOG अल्मोडा

Exit mobile version