Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्याल्दे ट्रैक्टर हादसा: डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, SDM भिकियासैंण करेंगे मजिस्ट्रियल जांच

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में तहसील स्याल्दे अंतर्गत दिनांक 29 मार्च 2026 को नागचूलाखाल मोटर मार्ग पर ग्राम चिंतौली के समीप हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना के प्रकरण में जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

जांच के आदेश

जिसमें अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK01C0215 (ट्रैक्टर ट्रॉली) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक सहित कुल 05 व्यक्ति सवार थे। इस दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 03 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी द्वारा उक्त दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच हेतु उप जिलाधिकारी भिकियासैंण को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच करते हुए एक पक्ष के भीतर अपनी सुस्पष्ट जांच आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Exit mobile version