Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीएम विनीत तोमर ने बीते कल बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली।

मोटर मार्गों का निर्माण करें पूरा

इस बैठक में डीएम ने अधिकारियों को एनएच किनारे और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए, जिससे यातायात को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारी रोड सेफ्टी ऑडिट का लक्ष्य निर्धारित करते हुए मोटर मार्गों का निर्माण पूरा कर लें। साथ ही दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच तय समय में कर पोर्टल में अपलोड कर लें। दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाने, वाहन चालकों के लाइसेंस की जांच व वाहनों की जांच कर नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा सीएमओ डॉ आरसी पंत को जिले में संचालित 108 एंबुलेंस को व्यवस्थित रखने को कहा।

यह लोग रहें मौजूद

इस बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी डीएस ह्यांकी, आरटीओ गुरु देव सिंह, एसडीएम भनोली एनएस नगन्याल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version