Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर टॉक शो का आयोजन, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर टॉक शो आयोजित किया गया।

दी यह जानकारी

मां अम्बे इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरमेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना हैं।‌इस मौके पर डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन हिंसा से निपटने के तरीकों के बारे में जागरूक करने के लिए लघु वीडियो और रील साझा किए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

रहें मौजूद

इस मौके पर परामर्शदाता भगवत मनराल, सामाजिक कार्यकर्ता सुचिता भट्ट, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी धीरज साह, चंपा भट्ट, संदीप सिंह, डॉ. प्रीति पाल समेत संस्थान के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Exit mobile version