Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर दर्ज शिकायत पर की गई कार्रवाई से कराएं अवगत- एडीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई।

लेवल-एक और लेवल-दो के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश

यह बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें एडीएम सीएस मर्तोलिया ने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री की ओर से सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के संबंध में हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी दर्ज शिकायतों को प्रत्येक दिन अपनी लॉगिन आईडी में देखना सुनिश्चित करें। एडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर दर्ज शिकायत पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। साथ ही लंबित शिकायतों में समयबद्धता का ध्यान में रखते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।

रहें मौजूद

बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version